धार्मिक स्थलों के लिए आज जाएंगी रोडवेज बसें
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
जिला मुख्यालय से शुक्रवार को सुबह 7 बजे तक रोडवेज बसों का संचालन होगा। यह बसें विंध्याचल और श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या के लिए जाएँगी। अयोध्या के रास्ते इन बसों की वापसी भी होगी।

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टेशन से शुक्रवार को सुबह से शाम सात बजे तक विंध्याचल, श्रीरामजन्मभूमि अयोध्या के लिए रोडवेज बसों का संचालन होगा। इसके साथ विंध्याचल को जाने वाली बसों की अयोध्या के रास्ते वापसी होगी।


