सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा को ले दिए निर्देश

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी में डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति बैठक आयोजित की गई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यों में तेजी लाने की बात कही गई।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा को ले दिए निर्देश

मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के मुख्य बिंदु

बैठक में डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई करने तथा यातायात को बाधा रहित बनाए रखने पर बल दिया।

सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के उपाय

डीएम ने सड़क दुर्घटनाओं की दृष्टि से चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही सभी कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक तकनीकी सुझाव एवं कार्ययोजना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

थानाध्यक्षों का निर्देश

बैठक में सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटनाओं, दुर्घटना स्थलों तथा दुर्घटनाओं के कारणों की अद्यतन एवं विस्तृत जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया, जिससे दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी रोकथाम की जा सके। जिला पदाधिकारी ने अवैध पार्किंग के विरुद्ध लगातार शमनात्मक कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला सड़क सुरक्षा समिति से जुड़े सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे。

सामान्य प्रश्न

यह बैठक किसके द्वारा आयोजित की गई थी?
यह बैठक डीएम की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।