एशियन हाईवे: सेफ्टी कंसल्टेंट को रिपोर्ट भेजेगी एनएचएआई

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच एशियन हाईवे पर सड़क सुरक्षा सुधार की योजना पास की गई है। एनएचएआई ने हादसों का अध्ययन कर व्यापक कार्य योजना तैयार की है। इसमें प्रभावी उपायों जैसे रिफ्लेक्टर, साइन बोर्ड और नए मानक के टाइमर शामिल हैं। धन का प्रबंध एमडीए और अन्य निकायों द्वारा किया जाएगा।

एशियन हाईवे: सेफ्टी कंसल्टेंट को रिपोर्ट भेजेगी एनएचएआई

मुरादाबाद-गाजियाबाद के बीच एशियन हाईवे पर सड़क सुरक्षा की चुनौती दूर करने की तैयारी अगले दौर में पहुंच गई है। ऐसे क्षेत्र में रोड सेफ्टी के मानक पूरे किए जांएगे। एनएचएआई ने स्टेक होल्डर्स से योजना पास करा ली है। अब सेफ्टी कंसल्टेंट को रिपोर्ट भेजकर वित्तीय सहमति ली जाएगी। रूट पर हाल के दिनों में हुए हादसों का अध्ययन कर एनएचएआई ने व्यापक कार्य योजना तैयार की है। विभाग की ओर से वाहन चालकों को जागरूक करने के एहतियाती उपायों को नई चुनौतियों से निपटने लायक बनाने का निर्णय लिया गया है। असरदार रिफ्लेक्टर, ब्लैक स्पॉट सुधार, अपील करने वाले साइन बोर्ड, सिग्नल, नए मानक के टाइमर, रैंबलर आदि के निर्माण का निर्णय लिया गया है। विभाग के मुख्यालय को इसकी रिपोर्ट भेजी जानी है।

रेस्ट्रक्शंस का ध्यान

सूत्रों का कहना है कि एमडीए, लोक निर्माण विभाग, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायतों को विभाग की ओर से धन का प्रबंध कराया जाना है। हाईवे का हिस्सा जिस एजेंसी के क्षेत्र में होगा, उसे तय उपाय करने हैं। विभाग की तकनीकी टीम ने वाहनों के दबाव, रफ्तार के साथ उत्पन्न होने वाली चुनौतियों आदि का विस्तार से अध्ययन किया है।

आगे की योजना

गति से साथ उत्पन्न चुनौतियों का अध्ययन किया गया है। 70 ऐसे प्वाइंट खोजे गए हैं, जहां रोड सेफ्टी के प्रभावी उपाय किए जाने हैं। मामले में सभी स्टेक होल्डर्स से बात हो चुकी है। जुलाई के आखिर तक प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया जाएगा। सेफ्टी कंसल्टेंट की मंजूरी के बाद उपाय शुरू किए जाएंगे।

अरविंद कुमार, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई

सामान्य प्रश्न

मुरादाबाद-गाजियाबाद एशियन हाईवे पर सड़क सुरक्षा के लिए क्या योजना बनाई गई है?
एनएचएआई ने सड़क सुरक्षा के मानकों को पूरा करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsएशियन हाईवे: सेफ्टी कंसल्टेंट को रिपोर्ट भेजेगी एनएचएआई