कलेर पुलिस ने आठ वाहनों से 16 हजार रुपये जुर्माना वसूला
मेहंदिया, निज संवाददाता। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों से कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मेहंदिया, निज संवाददाता। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर कलेर थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कलेर स्थित सोन नहर पुल के समीप आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई।
वाहन जांच के दौरान जुर्माना
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों से कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को सोन नहर पुल के समीप विशेष जांच अभियान चलाया गया।
दस्तावेजों की जांच
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, सीट बेल्ट, हेलमेट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहन चालकों से मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता
थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फोटो- 07 अगस्त अरवल- 16 कैप्शन- कलेर स्थित सोन नहर पुल पर शुक्रवार को वाहनों की जांच करती पुलिस।


