दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार कैंटर में घुसी, दो घायल
ध स्वरूप प्रधानमंत्री को दो हजार का उपहार नगर विधायक राजीव गुम्बर के माध्यम से भेजने का प्रयास किया। कांग्रेस कार्यकध स्वरूप प्रधानमंत्री को दो हजार क

बड़गांव। शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बड़गांव इंटरचेंज के समीप सडक हादसे में दो कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गुडगाँव से देहरादून जा रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे एक कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे से पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह गुड़गांव निवासी राजबीर वशिष्ठ (60) व दिनेश (55) कार में सवार होकर देहरादून जा रहे थे। अभी उनकी कार दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे के बड़गांव इंटरचेंज के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक कैंटर के पीछे जा घुसी।
हादसे में दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची बड़गांव पुलिस ने बामुश्किल कार सवारों को घायलाव्यस्था में बाहर निकाला कर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


