कांवड़ यात्रा में घायल बस्ती के सुगर मिल कर्मी कांवड़िया की लखनऊ में मौत
10 अगस्त को कांवड़ यात्रा के दौरान बस्ती जिले में एक कांवड़िये की सड़क हादसे में गंभीर चोट आई। वह मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। श्यामू उर्फ कृष्ण चंद्र अयोध्या जलाभिषेक के लिए जा रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क हादसे में घायल एक कांवड़िये की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। वह 10 अगस्त को पवित्र सरयू नदी का जल लेने के बाइक से अयोध्या जा रहा था। बस्ती जनपद के छावनी थानांतर्गत विक्रमजोत के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कांवड़ श्यामू उर्फ कृष्ण चंद्र निवासी बड़ा बढ़या थाना वाल्टरगंज को गंभीर चोट आई। जबकि उसका साथी सुरक्षित बच गया था। घायल श्यामू को सीएचसी विक्रमजोत से मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर किया गया था। बाद में यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
यहां इलाज के दौरान श्यामू ने दम तोड़ दिया। जिले के वाल्टरगंज के बड़ा बढ़या निवासी श्यामू उर्फ कृष्ण चंद्र, रुधौली सुगर में काम करता था। परिजनों के अनुसार 10 अगस्त को मिल से छुट्टी लेकर वाल्टरगंज आया और फिर अपने एक मिल कर्मी साथी के साथ ही बाइक से जलाभिषेक के लिए जल लेने के लिए अयोध्या रवाना हो गया था। अयोध्या जाते वक्त विक्रमजोत के पास हुआ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। वर्तमान में उसका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा था। जहां पर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसका शव सोमवार को गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


