ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशउपेंद्र कुशवाहा का केंद्र पर बड़ा हमला, एग्जिट पोल के जरिए रिजल्ट लूटने की कोशिश में NDA

उपेंद्र कुशवाहा का केंद्र पर बड़ा हमला, एग्जिट पोल के जरिए रिजल्ट लूटने की कोशिश में NDA

बिहार में महागठबंधन (Mahagathbandhan) के घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने आज कहा कि देश में पहले बूथ लूट की घटनाएं हुआ करती थी लेकिन अब एग्जिट पोल...

उपेंद्र कुशवाहा का केंद्र पर बड़ा हमला, एग्जिट पोल के जरिए रिजल्ट लूटने की कोशिश में NDA
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 21 May 2019 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में महागठबंधन (Mahagathbandhan) के घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने आज कहा कि देश में पहले बूथ लूट की घटनाएं हुआ करती थी लेकिन अब एग्जिट पोल के जरिये चुनाव परिणाम को लूटने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: EVM पर उठ रहे सवालों पर बोला EC, 'शिकायतें जांच में पाई गईं गलत'

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने महागठबंधन के सभी घटक दल के नेताओं की उपस्थिति में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पहले तो बूथ लूट की घटना होती थी लेकिन यह आश्चर्य है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम को ही लूटने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में परिणाम को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है, जो सच्चाई से परे है। यह विपक्षी दलों का मनोबल तोड़ने का सुनियोजित प्रयास है।

ये भी पढ़ें: अरुणाचल में विधायक सहित 7 लोगों को गोलियों से भूना, उग्रवादियों पर शक

कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव के समय यह नारा दिया था कि 'मोदी है तो मुमकिन है' जिससे सच्चाई सामने आ गई है कि चुनाव परिणाम को ही लूटने का प्रयास किया जा रहा है, जो पहले सोचा भी नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं और कार्यकतार्ओं ने बूथ स्तर से जो जमीनी वस्तुस्थिति की जानकारी ली है, उसके अनुसार बिहार में अधिकांश सीटों पर महागठबंधन के प्रति लोगों का सम्मान है।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें