सामाजिक समरसता सम्मेलन में ताकत दिखाएगा रालोद, बुढ़ाना क्षेत्र से जाएंगी 40 बसें

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
share

बुढ़ाना में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं की सभा हुई। 20 सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाले सामाजिक समरसता सम्मेलन की रणनीति तैयार की गई। मंत्री अनिल कुमार ने दलित समुदाय के हितों की सुरक्षा की बात की। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने सम्मेलन में 40 बसें भेजने की घोषणा की।

सामाजिक समरसता सम्मेलन में ताकत दिखाएगा रालोद, बुढ़ाना क्षेत्र से जाएंगी 40 बसें

बुढ़ाना। डाक बंगले पर गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की सभा हुई। 20 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाले रालोद प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के सामाजिक समरसता सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। सभा में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने दलित समाज के व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री बनाकर सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दलित समाज का हित रालोद में सुरक्षित है। उन्होंने दलित समाज से इधर-उधर नहीं जाकर रालोद से जुड़ने तथा 20 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाले सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की।

पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र से सम्मेलन में 40 बसें ले जाने की घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव संपर्क कर लोगों को सम्मेलन में पहुंचाने की अपील की। सभा में पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, सुरेंद्र सहरावत, प्रभात तोमर, पूर्व प्रमुख बिजेंद्र राठी, रमेश काकड़ा, सत्यपाल सहरावत, सकुल सहरावत, विदित मलिक, मा. महक सिंह, कलवा त्यागी, संयम पंवार, बसंत मलिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसामाजिक समरसता सम्मेलन में ताकत दिखाएगा रालोद, बुढ़ाना क्षेत्र से जाएंगी 40 बसें