बस्ती के ऐश्वर्य राज सिंह बने रालोद प्रदेश अध्यक्ष

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय लोकदल ने युवा एवं बस्ती के राजपरिवार से संबंध रखने

बस्ती के ऐश्वर्य राज सिंह बने रालोद प्रदेश अध्यक्ष
बस्ती के ऐश्वर्य राज सिंह बने रालोद प्रदेश अध्यक्ष

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय लोकदल ने युवा एवं बस्ती के राजपरिवार से संबंध रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह को पार्टी का उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत ऐश्वर्य राज सिंह रालोद के आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं।

ऐश्वर्य राज सिंह का चुनावी अनुभव

ऐश्वर्य राज सिंह 2017 विधानसभा चुनाव में रालोद के टिकट पर बस्ती से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर टाटा जैसे संस्थान में 11 वर्ष तक अपनी सेवा दे चुके हैं। उन्होंने बीटेक इंजीनियर के तौर पर अमेरिका में भी दो वर्ष कार्य कर चुके हैं। उनके संयोजन में आए दिन सामाजिक कार्य, खेलकूद व स्वास्थ्य शिविर आदि के आयोजन होते रहते हैं। रालोद युवा शाखा में राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के भी दायित्व का निर्वहन करने के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

किसानों के प्रति प्रतिबद्धता

रालोद प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा किसानों के हित में कार्य करना उनकी पैतृक विरासत रही है। मेरे पिता भी चौधरी चरण सिंह से जुड़कर किसानों के हित में कार्य किये और विधायक निर्वाचित हुए थे। मैं भी किसानों के मुद्दे को आए दिन उठाता रहता हूं। इतना ही नहीं पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अबुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह भी राजभवन में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर चुके हैं।

भविष्य की योजनाएं

भविष्य में किसानों के हर समस्या को उठाते हुए उसके समाधान का काम होगा। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूती से खड़ा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने स्वयं को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने एक युवा पर भरोसा किया है, जिसे वे खरे उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राष्ट्रीय लोकदल ने ऐश्वर्य राज सिंह को किस पद पर मनोनीत किया है?
राष्ट्रीय लोकदल ने ऐश्वर्य राज सिंह को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबस्ती के ऐश्वर्य राज सिंह बने रालोद प्रदेश अध्यक्ष