आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में राज्य टॉपर्स को 100% निःशुल्क शिक्षा की घोषणा
आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में राज्य टॉपर्स को 100% निःशुल्क शिक्षा की घोषणाआरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में राज्य टॉपर्स को 100% निःशुल्क शिक्षा की घोषणाआरकेडीएफ य

आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी, रांची ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए कई आकर्षक घोषणाएं की हैं। शुक्रवार को सेक्टर-4 स्थित होटल क्लासिक में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलसचिव डॉ अमित कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य टॉपर्स को 100 प्रतिशत निःशुल्क शिक्षा, जिला टॉपर्स को 100 प्रतिशत सेमेस्टर ट्यूशन फीस माफी व स्कूल टॉपर्स को 50 प्रतिशत फीस छूट दी जाएगी। इसके अलावा योग्य विद्यार्थियों को अर्ली बर्ड ऑफर, निःशुल्क यूनिफॉर्म व बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कुशल, आत्मनिर्भर व रोजगार योग्य बनाना है।
इसके लिए लाइव प्रोजेक्ट, अनिवार्य इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट, इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग, कम्युनिकेशन स्किल, सॉफ्ट स्किल, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, एप्टीट्यूड ट्रेनिंग, रिज्यूमे बिल्डिंग व ग्रुप डिस्कशन की विशेष तैयारी कराई जाती है। मौके पर हेड आउटरीच कोयलांचल राजीव चौबे सहित विश्वविद्यालय के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।


