शूटिंग में ऋषभ चौधरी ने जीते दो स्वर्ण पदक

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली के आरके पीजी कॉलेज के छात्र ऋषभ चौधरी ने अंतर-महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। ऋषभ ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर फ्री पिस्टल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन ने उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य की शुभकामनाएं दी।

शूटिंग में ऋषभ चौधरी ने जीते दो स्वर्ण पदक

शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज के छात्र ऋषभ चौधरी ने अंतर-महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कॉलेज परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। गत 7 एवं 8 सितंबर को आयोजित 5वीं अंतर-महाविद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता में ऋषभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत वर्ग में 400 में से 385 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में भी 510 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में ऋषभ चौधरी ने बॉबी और मिंटू के साथ मिलकर प्रतिभाग किया।

टीम ने क्रमशः 385, 355 और 330 अंक प्राप्त करते हुए कुल 1070 अंक हासिल किए और प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय पहुंचने पर ऋषभ चौधरी का प्रधानाचार्य डॉ. एमके जेली, विभागाध्यक्ष डॉ. परवीन अहमद तथा खेल समिति के सदस्यों डॉ. स्नेहा सिंह, डॉ. अजय कुमार और डॉ. शशि शेखर ने स्वागत किया। कॉलेज परिवार ने ऋषभ चौधरी एवं पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. एमके जेली ने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना महाविद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशूटिंग में ऋषभ चौधरी ने जीते दो स्वर्ण पदक