बिहार में अगली बार राजद की सरकार बनेगी

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

कैमूर पहुंचे राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम ने कहा कि बिहार में अगली बार राजद की सरकार बनेगी। इसके लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2029-30 में राजद की सरकार बनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है और कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है।

बिहार में अगली बार राजद की सरकार बनेगी
बिहार में अगली बार राजद की सरकार बनेगी

बिहार में अगली बार राजद की सरकार बनेगी कैमूर पहुंचे राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कही भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर पहुंचे राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम ने कहा है कि बिहार में अगली बार राजद की सरकार बनेगी।

संगठन की मजबूती

इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है। जनसमस्याओं की सूची तैयार की जा रही है। वह रविवार को पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष असलम अंसारी के आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

युवाओं को रोजगार

उन्होंने कहा कि 2029-30 में राजद की सरकार बनाने को लेकर संगठन की मजबूती पर चर्चा करने कैमूर पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार में शाहाबाद क्षेत्र में जो विकास हो गया है, वह अब की सरकार में उस तरह विकास नहीं किया गया है। जब तेजस्वी की सरकार थी तब उन्होंने युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था।

राजद की उपलब्धियाँ

इतिहास गवाह है कि गांधी मैदान पटना में 3.50 लाख नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र बांटा गया, जो राजद की सरकार ने किया था। इस बार बिहार में राजद की सरकार होगी( इसको लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष अकलू राम, भभुआ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा, असलम अंसारी, बिरजू पटेल, सलमान खान, मुकेश पटेल आदि थे। कैप्शन- भभुआ शहर के वार्ड आठ में रविवार को संगठन की मजबूती के मुद्दे पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनवर आलम。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राजद की अगली सरकार कब बनेगी?−
राजद की अगली सरकार 2029-30 में बनेगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिहार में अगली बार राजद की सरकार बनेगी