महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था को ले राजद ने सरकार को घेरा
समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना में शामिल हुए राजद नेता व कार्यकर्ता अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने किया। जबकि संचालन प्रधान महासिचव राजीव रंजन उर्फ राजू यादव ने किया

सासाराम, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाहरणालय के समक्ष आयोजित धरना में मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में गोह के पूर्व विधायक भीम सिंह यादव मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने किया। जबकि संचालन प्रधान महासिचव राजीव रंजन उर्फ राजू यादव ने किया।
महंगाई और बेरोजगारी
मौके पर महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को लेकर राजद नेताओं सत्ता पक्ष पर हमला बोला आर जनता को राहत देने की मांग की। मौके पर संबोधित करते हुए भीम सिंह यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार का विकास प्रभावित हुआ है और राज्य में उद्योग-धंधों की कमी के कारण युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से परेशान है, जबकि सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़े हुए है।
परीक्षा प्रणाली की माग
राजद नेताओं ने कहा कि बिहार में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। परीक्षा की व्यवस्था में भी सरकार असफल है। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। बढ़ती परिवहन लागत का असर बाजार में लगभग सभी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे आम लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। धरना में एमएलसी अशोक कुमार पाण्डेय, गुड्डू चंद्रवंशी, तौकिर मंसूरी, युवा जिलाध्यक्ष शिवंत कुशवाहा, विमल कुमार सिंह, इमरान अख्तर, रामनाथ राम, मुन्ना खान, सद्दाम राजा, चांद असरफ, बिगन सिंह यादव, हरि नारायण यादव, राज किशोर सिंह यादव, इमरान एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


