देश में कमतोर महंगाई से गरीबों का जीना हुआ मुहाल: राजद
11 सूत्री के मांगों के समर्थन में राजद ने कलेक्ट्रेट के समीप धरना देकर जताया विरोध

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्ट विधि व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था,ध्वस्त कानून को लेकर राजद की ओर से कलेक्ट्रेट के दक्षिणी द्वार पर बुधवार को एक दिवसीय धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने की। मुख्य अतिथि डॉ. तनवीर हसन ने कहा महंगाई आसमान छू रहा है। गरीबों की थाली से रोटी गायब है। सुशील कुमार कुशवाहा ने कहा कि इस देश में सभी राज्यों के मुकाबले बिहार निचले पायदान पर है। गरीबी का यह हाल बिहार का है। धरना के अंत में 11 सूत्री मांगों को राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, हरे राम महतो, सावित्री देवी, श्याम प्रसाद दास ,मो. मासूम खान, फैजु रहमान, मो. जाहिद अफसर, रामानंद प्रसाद, रानी राउत, कैलाश यादव, जियाउर रहमान, सुरेंद्र राम, मनोज यादव, गंगाराम महतो, शिव शंकर सिंह चंद्रवंशी, अब्दुल जब्बार, प्रभु यादव, सुनील यादव, अरुण यादव, मनोहर केसरी, सुरेश यादव, पवन गांधी, जितेन्द्र यादव, सुमन पासवान, जितेंद्र ठाकुर, कमल किशोर यादव, सावित्री देवी, रीना जायसवाल, महावीर यादव, बूटन साह, रंजना मिश्रा आदि ने अपने विचार रखे।


