लखीसराय: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

लखीसराय में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस धरने का नेतृत्व राजद के जिलाध्यक्ष ने किया। नेता और कार्यकर्ता महंगाई, बेरोजगारी, और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

लखीसराय: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिहार प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बुधवार को लखीसराय समाहरणालय परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना का नेतृत्व राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लेते हुए राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया तथा जमकर नारेबाजी की। धरना के दौरान वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है।

पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण घरेलू बजट बिगड़ गया है और आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में असफल साबित हुई है। राजद नेताओं ने राज्य में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है और अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा गया कि छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सूबेदार दास ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है। लाखों शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन सरकार के पास रोजगार सृजन की कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की घटनाओं की आलोचना करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक फुलेना सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, महासचिव प्रेमसागर चौधरी, सुनील कुमार यादव, युवा राजद नगर अध्यक्ष श्रवण पटेल, सुरेंद्र रजक, कपिलदेव दास, अमित यादव, संजय सिंह, अनिक राम सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। धरना के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने ठोस पहल नहीं की, तो राजद आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप देगा। कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी सनोज यादव ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsलखीसराय: महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ राजद का धरना, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल