सुपौल : राजद नेता का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
त्रिवेणीगंज में राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं शेख जेड हसन और शिशुपाल भारती का स्वागत किया गया। हसन ने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हमारी शक्ति हैं और संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता शेख जेड हसन और शिशुपाल भारती का शुक्रवार को त्रिवेणीगंज पहुंचने पर राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हसन ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही राजद की सबसे बड़ी ताकत हैं। संगठन जितना मजबूत होगा, जनता के बीच पार्टी की पकड़ उतनी ही गहरी होगी। राष्ट्रीय जनता दल सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता सहित किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, युवाओं और गरीबों के अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करें और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस बैठक और स्वागत समारोह में माले जिला सचिव, जयनारायण यादव, कौशल यादव कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, सज्जन कुमार संत प्रदेश महासचिव, राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ, श्याम यादव पूर्व जिला परिषद सदस्य बसंत यादव राजद जिला उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल चेयरमैन संजीव यादव, निशांत कुमार, डॉ. इंद्रभूषण समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


