राजद ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
राजद ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण राजद ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण राजद ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण राजद ने ग

कटिहार निज संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। पार्टी नेताओं ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के कठिन संघर्ष और तपस्या के बल पर देश को आजादी मिली, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। सभी लोगों को बापू के बताए रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए। प्रदेश सचिव मोहम्मद जाहिद ने कहा कि गांधी जी ने देश को बहुत कुछ दिया।
उनके विचारों और जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।मौके पर समरेंद्र कुणाल, मनोहर यादव, भोला पासवान, विजय यादव, विनोद शाह, बसु लाल, सागर सिरसा, अनवर आजाद, गुड्डू यादव, सुबे लाल सहित दर्जनों राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


