देश का संविधान खतरे में है: जयप्रकाश
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर के गोलकोठी हुसैनपुर में महानगर राष्ट्रीय जनता दल की बैठक हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने आरोप लगाया कि संविधान खतरे में है और मतदाता सूची से वोट काटे गए तथा फर्जी मतदाता बनाए गए। उन्होंने कहा कि युवा और छात्र दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं, जबकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री चुप हैं।

भागलपुर, प्रधान संवाददाता। महानगर राष्ट्रीय जनता दल की बैठक गुरुवार को गोलकोठी हुसैनपुर में हुई। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मो. शाहबुद्दीन ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। मतदाता सूची में वोट काट कर और फर्जी मतदाता बनवाया गया। पूरे देश के युवा एवं छात्र दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन पीएम एवं गृह मंत्री चुप हैं। बैठक में बाल श्रमिक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, पूर्व प्रत्याशी जेड हसन, नीतेश यादव, डॉ. चन्द्रशेखर यादव, डॉ. तिरुपति नाथ आदि मौजूद थे।


