राजद की पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला जिला कमेटी और सभी प्रकोष्ठ भंग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

राजद ने पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला कमेटी को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने यह निर्णय हालिया विवादों के कारण लिया। दोनों जिलों में जिलाध्यक्ष की नियुक्तियों को लेकर असहमति हुई थी, जिसके चलते यह कदम उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे सही बताया।

राजद की पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला जिला कमेटी और सभी प्रकोष्ठ भंग

राजद की पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला कमेटी को भंग कर दिया गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने इस आशय का आदेश मंगलवार को जारी किया। उन्होंने इसकी जानकारी झारखंड के प्रभारी पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव को भी दे दी है। इन दोनों जिलों में जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद वहां के संगठन में तो उस समय विवाद हुआ ही था, हालिया घटना से भी प्रदेश नेतृत्व नाराज बताया जाता है, जिसके बाद जिला कमेटी को ही भंग करने का निर्णय ले लिया गया। कार्यकर्ता भी इसे देर से उठाया गया सही कदम करार दे रहे हैं।

पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी, जबकि सरायकेला राजद के जिलाध्यक्ष बैजू यादव को बनाया गया था। इस मामले में जानकार बताते हैं कि पूर्वी सिंहभूम जिले में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के मनोनयन को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया था। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष के रूप में कमलेश यादव को मनोनीत किया था। परंतु पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी ने अपना अधिकार बताकर नवीन कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया। इस मामले ने तूल पकड़ लिया, क्योंकि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने इसे अधिकार क्षेत्र में दखल मानकर ऊपर शिकायत की थी। सरायकेला जिले में जिलाध्यक्ष व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार के बीच भी विवाद की सूचना मिली है। बताया जाता है कि आरआईटी थाने में इसके संबंध में लिखित शिकायत की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराजद की पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला जिला कमेटी और सभी प्रकोष्ठ भंग