छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

करना चाहिए। राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद ने कहा कि पेपर लीक किसी एक छात्र की समस्या नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, छात्रों के उत्पीड़न और स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना में कटौती के खिलाफ राजद ने सरकार पर जोरदार हमला बोला है। पार्टी नेताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सरकार को छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। राजद के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार बिंद ने कहा कि पेपर लीक किसी एक छात्र की समस्या नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य पर हमला है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे वर्षों तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं।

प्रश्नपत्र लीक होने से उनका समय, पैसा और मेहनत बर्बाद हो जाती है। उन्होंने सरकार से पेपर लीक के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग की। निवर्तमान जिला प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव ने कहा कि बिहार का छात्र रोजगार के सीमित अवसरों और परीक्षा में अनियमितता की दोहरी मार झेल रहा है। अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना में कटौती को छात्र विरोधी बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।निवर्तमान जिला प्रवक्ता कुमार सौरव जायसवाल ने कहा कि छात्र बिहार के भविष्य के निर्माता हैं, वोट बैंक नहीं। पेपर लीक, बेरोजगारी और परीक्षा में धांधली से युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास टूट रहा है। सरकार को दमन के बजाय छात्रों से संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकार, शिक्षा और रोजगार की लड़ाई में राजद सड़क से सदन तक आवाज बुलंद करता रहेगा। नेताओं ने सरकार से पेपर लीक पर रोक, निष्पक्ष परीक्षा और क्रेडिट कार्ड योजना का विस्तार करने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsछात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई