13 से 27 तक मनेगा नदी दिवस पखवाड़ा
हिन्दुस्तान, धनबाद
विश्व नदी दिवस के अवसर पर झारखंड में नदी बचाओ जीवन बचाओ पखवाड़ा 13 से 27 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पखवाड़े का समापन 27 सितंबर को कोलकाता में एक सम्मेलन के साथ होगा, जिसमें अनेक बुद्धिजीवी और पर्यावरणविद् भाग लेंगे।

विश्व नदी दिवस के अवसर पर नदी बचाओ जीवन बचाओ व युवा भारत झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 13 से 27 सितंबर तक नदी दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह जानकारी युवा भारत के राष्ट्रीय समन्वयक उमेश कुमार तुरी ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि पखवाड़े के दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में स्कूल, कॉलेज एवं जनसमूहों के बीच कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पखवाड़े के समापन अवसर पर 27 सितंबर को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक कॉन्फ्रेंस होगा। इसमें देशभर के बुद्धिजीवी, पर्यावरणविद् तथा नदी संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सम्मेलन में नदियों के संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।

