भागलपुर में वार्निंग लेवल के करीब आती जा रही गंगा
संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। शहरी क्षेत्र में गंगा का जलस्तर चेतावनी

संजय कुमार की रिपोर्ट : भागलपुर। शहरी क्षेत्र में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के नजदीक आ रहा है। पिछले एक सप्ताह से जलस्तर में वृद्धि होने का सिलसिला जारी है। कई जगहों पर चेतावनी स्तर के करीब नदियों का जलस्तर पहुंच गया है। नवगछिया की ओर पानी तटबंध के पास पहुंचने लगी है। नवगछिया स्थित जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 27.67 मीटर पर बह रही है, जो कि न्यूनतम जलस्तर 24.00 मीटर से 3.67 मीटर ऊपर बह रही है।
जबकि चेतावनी का जलस्तर 30.60मीटर व खतरे का जलस्तर 31.60 मीटर है। मदरौनी में कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ गुरुवार की सुबह 28.40 मीटर पर बह रही है। न्यूनतम जलस्तर 24.50 मीटर से 3.90 मीटर ऊपर बह रही है। चेतावनी का जलस्तर 30.48 और खतरे का जलस्तर 31.48 मीटर है।


