गंडक बराज से 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी सतर्कता

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बगहा में नेपाल के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश का असर गंडक नदी के जलस्तर पर देखा जा रहा है। बराज से 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में जलजमाव की आशंका है। प्रशासन ने सभी अभियंताओं को अलर्ट रहने और स्थिति की चौबीसों घंटे निगरानी करने का निर्देश दिया है।

गंडक बराज से 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी सतर्कता

बगहा । गंडक के जल अधिग्रहण क्षेत्रों व नेपाल के तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार रुक-रुक कर बारिश का असर अब गंडक नदी के जलस्तर पर दिखने लगा है। शुक्रवार को वाल्मीकिनगर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज से 1 लाख 15 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। जलस्तर बढ़ने के बाद तटवर्ती वन क्षेत्रों और निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका बढ़ गई है, जिससे आसपास के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता मो. इकबाल अनवर ने बताया कि नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी में पानी की आवक बढ़ी है।

इसी के मद्देनजर बराज से 1.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।बराज प्रशासन ने सभी अभियंताओं और कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। तटबंधों और बराज की निगरानी भी लगातार की जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।इधर, गंडक नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों में जलस्तर बढ़ने को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।