स्थिर रहने के बाद बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

सरयू नदी का जलस्तर स्थिर रहने के बाद फिर से बढ़ रहा है। 10 बजे तक जलस्तर 92.35 मीटर हो गया, जो खतरे के निशान से 38 सेंटीमीटर नीचे है। विक्रमजोत क्षेत्र और आसपास के गांवों में पानी बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। विभागीय कर्मचारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

स्थिर रहने के बाद बढ़ने लगा सरयू नदी का जलस्तर

बस्ती, निज संवाददाता। सरयू नदी का जलस्तर स्थिर रहने के बाद फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अयोध्या में सरयू का जलस्तर गुरुवार सुबह 10 बजे 92.35 मीटर हो गया। यह खतरे के निशान से 38 सेमी नीचे है। केंद्रीय जल आयोग की भविष्यवाणी के अनुसार नदी बढ़ने की ओर अग्रसर है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही विक्रमजोत क्षेत्र के पकड़ी संग्राम, लकड़ी पुरवा सहित अन्य गांवों की तरफ पानी बढ़ने लगा है। नदी की कटान धीरे-धीरे जारी है। नदी का जलस्तर बढ़ने व घटने के कारण ग्रामीणों में लगातार बाढ़ की आशंका बनी हुई है।

यहां के कुछ हिस्से को सरयू नदी का पानी बंधे के करीब से बह रहा है। इसी प्रकार दुबौलिया क्षेत्र के कटरिया चांदपुर बांध के पास सरयू नदी सटकर बह रही है। सुविखा बाबू व टेढ़वा गांव के पास से पीछे हटा सरयू का पानी एक बार फिर से आगे की तरफ बढ़ रहा है। यहां पर भी ग्रामीण बाढ़ की आशंका को लेकर जूझ रहे हैं। हालांकि बाढ़ कार्य खंड के एसडीओ के अनुसार विभागीय कर्मचारी लगातार नजर बनाये हुए हैं। अभी तक कहीं से खतरे की बात सामने नहीं आई है। नदी के किनारे कटान रोघी कार्य किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।