पूर्णिया: किशनगंज में महानंदा अररिया में परमान के जलस्तर में हल्की वृद्धि
बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है।

बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रशासन जलस्तर एवं नदी कटाव की निगरानी कर रहा है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है। गुरुवार की शाम यह 63.580 मीटर पर था। 24 घंटे में जलस्तर हल्की वृद्धि के साथ शुक्रवार को 63.600 मीटर पर पहुंच गया है । जलस्तर में हल्की वृद्धि शुरू हुई है। वहीं दूसरी और पूर्णिया जिले के डेगराह घाट में डेंजर लेवल 35.650 मीटर है। गुरुवार की शाम पांच बजे यह 34.940 मीटर था। शुक्रवार को जलस्तर में कमी के बाद यह 34.170 मीटर पर पहुँच गया है।
पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 45.940 मीटर है। गुरुवार को 45.840 मीटर था। 24 घंटे में जलस्तर में हल्की कमी के बाद शुक्रवार को 45.780 पर पहुँच गया। अभी नदी खतरे के निशान के नीचे है। वहीं अररिया जिले में परमान नदी का डेंजर लेवल 47.000 है। गुरुवार शाम को जलस्तर 45.540 मीटर पर था। शुक्रवार जलस्तर हल्की वृद्धि के साथ 45.630 मीटर पर पहुंच गया है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान एवं कनकई नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर में बारिश के कारण वृद्धि हुई है। प्रशासन जलस्तर एवं नदी कटाव की लगातार निगरानी कर रहा है।


