जिले में कोसी व बागमती नदियों में उफान हुआ तेज
हिन्दुस्तान, खगडि़या
खगड़िया में कोसी और बागमती नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों की फसलें डूबने का खतरा बढ़ रहा है। किसान और पशुपालक चिंतित हैं। जल संसाधन विभाग तटबंधों की निगरानी कर रहा है और प्रशासन जलस्तर पर सतर्क है।

खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले में कोसी व बागमती नदियों में उफान तेज हो गई है। बढ़ते जलस्तर को देखकर निचले इलाके में लगी फसलों के डूबने के आसार बढ़ गए हैं। रास्ते पर पानी फैल जाने की आशंका से किसान व पशुपालक परेशान होने लगे हैं। हालंाकि दोनों नदियां फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। वही पानी के बढ़ते जलस्तर को देख जल संसाधन विभाग ने तटबंध की निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारी लगातार जलस्तर के उतार चढ़ाव पर नजर रख रहे हैं। वही डीएम भी अपने स्तर से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।


