धारचूला में काली नदी के जलस्तर में तेजी
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
धारचूला में लगातार हो रही बारिश से काली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जलस्तर 888.90 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी लेवल से मात्र 10 मीटर कम है। इस बढ़ते जलस्तर ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है, जबकि प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

पिथौरागढ़। धारचूला में लगतार हो रही बारिश से काली नदी का जलस्तर में तेजी देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ते प्रवाह के बाद नदी का जलस्तर चेतावनी लेवल के बेहद करीब पहुंच गया है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को धारचूला में काली नदी का जलस्तर 888.90मीटर पहुंचा, जो चेतावनी लेवल से महज 10एमएम ही कम है। नदी के तेज प्रवाह को देख तट पर बसे लोगों में भय बना हुआ है। इधर प्रशासन ने भी लोगों को सतर्कता बरतने की अपील की है। -------------


