बाढ़ का खतरा: वार्निंग लेवल के पार पहुंचा गंगा नदी का जलस्तर

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
Follow us on Google News
share

शनिवार तक खतरे के निशान को पार करने की आशंकामें गंगा नदी का जलस्तर 40.84 मीटर सिंघौल, निज संवाददाता। हाथीदह में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार की शाम गंगा नदी का जलस्तर 40.84...

बाढ़ का खतरा: वार्निंग लेवल के पार पहुंचा गंगा नदी का जलस्तर

सिंघौल, निज संवाददाता। हाथीदह में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार की शाम गंगा नदी का जलस्तर 40.84 मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी लेवल 40.76 से आठ सेंटीमीटर ज्यादा है।

जलस्तर का पूर्वानुमान

सेंट्रल वाटर कमीशन की वेबसाइट के अनुसार अगले सात दिनों के बाढ़ पूर्वानुमान में जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने और शनिवार 22 अगस्त तक जलस्तर खतरे के निशान 41.76 मीटर को पार कर जाने की आशंका जताई गई है। ऐसे में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बेगूसराय जिले के गंगा नदी से लगने वाले आठ प्रखंड बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, मटिहानी, शाम्हो, बेगूसराय, बलिया और साहेबपुर कमाल प्रखंड के नीचे इलाकों में पानी बढ़ना शुरू हो गया है।

बाढ़ का खतरा

ऐसे में जलस्तर के खतरे के निशान को पार करते के साथ ही इस आठ प्रखंड के दर्जनों गांव में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो रहा है। वहीं बढ़ते जलस्तर के कारण हजारों एकड़ में लगी फसल भी जलमग्न होने के कगार पर है।

शाम्हो प्रखंड की स्थिति

शाम्हो प्रखंड में दोहरी मार गंगा नदी और किउल नदी के बीच स्थित बेगूसराय जिले का शाम्हो प्रखंड बाढ़ को दोहरी विभीषिका झेलने को अभिशप्त है। शाम्हो प्रखंड के तीनों पंचायत के दर्जन भर गांव पूरी तरह से बाढ़ की चपेट में आ जाती है और मुख्य सड़क पर आवागमन बंद होने के बाद नाव ही एकमात्र सहारा रह जाता है। इसके अलावा अन्य प्रखंड के दर्जनों गांव में बाढ़ का भीषण कहर देखने को मिलता है। हालांकि पूरी स्थिति पर जिला प्रशासन व प्रखंड अंचल के अधिकारी सतर्क हैं। बाढ़ के लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। रिपोर्टर:मनोज सहनी

बारिश और बाढ़ से संबंधित सामान्य प्रश्न

गंगा नदी का जलस्तर कितने मीटर है?
गंगा नदी का जलस्तर 40.84 मीटर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ का खतरा: वार्निंग लेवल के पार पहुंचा गंगा नदी का जलस्तर