गंगा-रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, अदनिया गांव में घुसा बाढ़ का पानी

हिन्दुस्तान, हरदोई
share

हरपालपुर में बारिश और बैराजों से पानी छोड़ने के कारण गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अदनिया गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर रहा है। प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे नदी के किनारों से दूर रहें। जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच चुका है।

गंगा-रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, अदनिया गांव में घुसा बाढ़ का पानी

हरपालपुर। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के बाद बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण कटियारी क्षेत्र से होकर गुजरने वाली गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर के चलते अदनिया गांव में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने से प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। बताते हैं कि राजघाट पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 125.810 मीटर को पार कर 125.900 मीटर पर पहुंच गया है। यह चेतावनी बिंदु 125.310 मीटर से भी काफी अधिक है। हरिद्वार बैराज से 96,491 क्यूसेक और नरोरा बैराज से 1,34,584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

इससे गंगा के तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। पांचाल घाट पर गंगा का जलस्तर 136.90 मीटर और मेहंदीघाट पर 124.98 मीटर दर्ज किया गया। रामगंगा नदी का जलस्तर डबरी घाट और हुल्लापुर में 135.91 मीटर तक पहुंच गया है।वहीं गर्रा नदी सांडी साइट पर 128.22 मीटर पर बह रही है। पीलीभीत के दियोरिया (ड्यूनी) डैम से गर्रा नदी में 1,254 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बीते 24 घंटे में जिले में तीन मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए पुलिस, राजस्व और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीमें तटीय गांवों और घाटों पर लगातार निगरानी कर रही हैं। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने लोगों से नदी की मुख्य धारा और प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। नायब तहसीलदार राजेश पटेल ने बताया कि राजस्व टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगंगा-रामगंगा का जलस्तर बढ़ा, अदनिया गांव में घुसा बाढ़ का पानी