Katihar News: फिर गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानी
Katihar News: फिर गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानी फिर गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानीफिर गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानीफिर गांवों में घुसने लगा बाढ़ का पानीफ

Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। बाढ़ की विभीषिका से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि गंगा एवं महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर ने फिर चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई। नदी का पानी बढ़ने से निचले इलाकों के ग्रामीणों में एक बार फिर बाढ़ की आशंका गहराने लगी है।
ग्रामीणों में बाढ़ का भय
गांवों से पानी निकलने के बाद अब फिर से पानी प्रवेश करने लगा है। मालूम हो कि पिछले दिनों पानी घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। लोग अपने क्षतिग्रस्त घरों एवं आसपास के रास्तों को दुरुस्त करने में जुटे हुए थे। कि अब जलस्तर बढ़ने से उनकी मेहनत पर पानी फिरने की आशंका सताने लगी है।
सड़कों की बदहाल स्थिति
प्रखंड क्षेत्र की कई सड़कें पहले से ही बाढ़ के कारण बदहाल हैं। कई पंचायतों के लोगों का आवागमन अब भी नाव के सहारे हो रहा है। वही गंगा नदी के कनीय अभियंता विश्व बल्लभ ने बताया कि शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वही महानंदा नदी के जलस्तर में 19 सेंटीमीटर वृद्धि हुई है। बताया कि जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि पर विभाग की नजर बनी हुई है। दोनों नदियों का पानी बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है。

