पूर्णिया-अररिया में परमान नदी खतरे के निशान से ऊपर
-15purn25-नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद बायसी में परमान नदी खतरे के निशान के ऊपर। परमान नदी खतरे के निशान के ऊपर। -- -नदी किनारे तेजी से फैल रहा पा

बायसी, एक संवाददाता। नेपाल से पानी छोड़े जाने के कारण अररिया एवं पूर्णिया में परमान नदी खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी है जबकि किशनगंज एवं पूर्णिया जिले के महानंदा नदी एवं चरघरिया के कनकई नदी के जलस्तर में कमी हुई है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन द्वारा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन 24 घंटा जलस्तर एवं नदी कटाव की निगरानी कर रहा है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि अररिया एवं पूर्णिया जिले में परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि से यह खतरे के ऊपर बहने लगी है।
वहीं महानंदा एवं कनकई नदी के जलस्तर में हल्की कमी हुई है। उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है जबकि मंगलवार की शाम पांच बजे 64.640 मीटर था जो 24 घंटे में कमी के बाद बुधवार को 64.500 मीटर पर पहुंच गया है। जलस्तर में 14 सेंटीमीटर की कमी हुई है। वहीं पूर्णिया जिले के डेगराह घाट में डेंजर लेवल 35.650 मीटर है। मंगलवार की शाम पांच बजे 35.620 मीटर था जो खतरे के निशान के नीचे रही थी। 24 घंटे में जलस्तर में कमी के बाद बुधवार को यह 35.150 मीटर पर पहुंच गया। यहां 24 घंटे में 47 सेंटीमीटर जलस्तर में कमी आयी है। पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 46.940 मीटर है। मंगलवार को 45.770 मीटर था। 24 घंटे में जलस्तर में कमी के बाद बुधवार को 45.690 पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान के नीचे है। वहीं अररिया जिले में परमान नदी का डेंजर लेवल 47.000 है। जलस्तर में वृद्धि होने से बुधवार को 46.820 मीटर था। यह खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जिससे नदी का पानी नदी के आसपास के इलाकों में फैलने लगा है।


