धान फसल में बढ़ा कंडुआ रोग का खतरा
ज्ञानपुर में धान की फसल में कंडुआ रोग का खतरा बढ़ गया है। किसान फसल को बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। यदि यह रोग फैलता है, तो अनाज उत्पादन में कमी आएगी। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि कंडुआ रोग के लक्षण पिछले महीने से दिखाई देने लगे हैं।

ज्ञानपुर, संवाददाता। धान फसल में इन दिनों कंडुआ रोग का खतरा बढ़ गया है। बीमारी से बचाव को किसान विशेष सावधानी बरतें। फसल बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रोग का प्रभाव कम किया जा सकता है। कंडुआ रोग की चपेट में धान फसल आया तो अनाज का उत्पादन कम हो जाएगी। किसानों की माने तो बीमारी से बचाव का पूरा प्रयास किया जा रहा है। धान फसल तैयार होने को है, ऐसे में रोग का लक्षण दिखना गंभीर चिंता का विशष है। कुछ स्थानों पर धान की फसल कंडुआ बीमारी का लक्षण दिख रहा है। धान फसल को बीमारी से बचाव के लिए किसानों का कुनबा जी-जान से लगा हुआ है।
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के वैज्ञानिक डा. आरपी चौधरी ने बताया कि धान के पौधों में कंडुआ रोग के लक्षण पिछले महीने नजर आने लगे थे। इस रोग से धान की गुणवत्ता और पैदावार पर प्रभावित होगी। तराई इलाके में कंडुआ ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। बताया कि अगैती फसलों में बालियां निकलने लगी हैं। ऐसे में गंधी कीट और आभासी कंडुआ रोग का प्रकोप होने की संभावना बढ़ गई है। गंधी कीट दुग्धावस्था में दानों का दूध चूस लेता है। इस पर नियंत्रण के लिए किसान मैलाथियान पांच प्रतिशत (20 किग्रा प्रति हेक्टेयर) का छिड़काव सुबह या शाम करें।

