रामगंगा में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, अलर्ट
बरेली में रामगंगा जल स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे आंवला, मीरगंज और चौबारी क्षेत्रों में फसलों को नुकसान का खतरा है। जल स्तर 160.970 मीटर तक पहुंच गया है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है और विभिन्न गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि खतरे की स्थिति अभी पूरी तरह नहीं आई है।

बरेली। दो दिन से रामगंगा का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे आंवला, मीरगंज और चौबारी के आसपास काफी फसलों के नुकसान का खतरा मंडरा रहा है। दो दिनों में रामगंगा जल स्तर 159.010 से 160.970 मीटर तक पहुंच गया। बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ खंड अधिकारियों और प्रशासनिक टीमें ने रामगंगा से सटे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया। बाढ़ संभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बुधवार शाम को रामगंगा का जलस्तर 160.970 मीटर नापा गया। मीरगंज, चौबारी, आंवला आदि क्षेत्रों में रामगंगा में बढ़ते पानी से कुछ जगह कटान भी किया है। हजारों बीघा खेत पानी से डूब गये हैं।
अधिकारियों का कहना है कि रामगंगा का वॉर्निंग लेवल 162.070 और डेंजर लेवल 163.070 मीटर है। सोमवार शाम को 160.370 मीटर वॉटर लेवल रामगंगा का था। जो बढ़कर बुधवार शाम तक 160.970 मीटर पहुंच गया। हालांकि अभी खतरे के निशान ने जलस्तर नीचे है।

