तीन स्परों पर नदी का दबाव, अभियंताओं की टीम कर रही कैंप

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के अमवा खास तटबंध पर बड़ी गंडक नदी का दबाव बढ़ रहा है। बाढ़ खंड विभाग पूरी तरह अलर्ट पर है। तटबंध के संवेदनशील स्परों पर नदी की तेज धारा का दबाव देखा जा रहा है। अभियंताओं की एक टीम स्थिति पर नजर रखे हुए है। स्थानीय किसानों में चिंता बढ़ गई है।

तीन स्परों पर नदी का दबाव, अभियंताओं की टीम कर रही कैंप

कुशीनगर। अमवा खास तटबंध पर बड़ी गंडक नदी का दबाव बढ़ने लगा है। नदी के डिस्चार्ज में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए बाढ़ खंड विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। तटबंध के तीन संवेदनशील स्परों पर नदी की तेज धारा का दबाव देखा जा रहा है। स्थिति पर नजर रखने के लिए अभियंताओं की टीम तटबंध पर ही कैंप कर रही है।करीब 10.5 किलोमीटर लंबे अमवा खास तटबंध के किलोमीटर 7, 7.5 और 8.6 पर बने स्परों पर नदी का दबाव बढ़ रहा है। वाल्मीकिनगर बैराज से नदी का डिस्चार्ज 1.80 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। डिस्चार्ज में हो रही बढ़ोतरी और कमी का असर सीधे तौर पर नदी की धारा और तटबंध पर पड़ रहा है।

किलोमीटर 7 और 7.5 के संवेदनशील हिस्सों पर इसी वर्ष करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तटबंध और स्पर मरम्मत का कार्य कराया गया है। वहीं, किलोमीटर 8.6 पर नया कार्य नहीं कराया जा सका है। नदी के बढ़ते दबाव को देखते हुए इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से तटबंध के किनारे और संवेदनशील बिंदुओं के पास बोल्डर की डंपिंग कर उसका पर्याप्त स्टॉक भी रखा गया है। नदी के किनारे बसे गांवों के लोग भी नदी के रुख पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं, नदी के बिल्कुल करीब खेती करने वाले किसानों में भी चिंता बढ़ गई है। किसानों को आशंका है कि यदि जलस्तर बढ़ा तो फसलों और तटवर्ती इलाकों को नुकसान पहुंच सकता है। इस संबंध में सहायक अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि तीनों संवेदनशील बिंदुओं पर विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। अभियंताओं की टीम तटबंध पर कैंप कर स्थिति का जायजा ले रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन स्परों पर नदी का दबाव, अभियंताओं की टीम कर रही कैंप