नैनीताल जिले में आंचल का स्टैंडर्ड दूध दो रुपये महंगा

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में, नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने आंचल शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के 500 मिली पैक की कीमत में 62 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। विक्रेताओं को यह 57.50 रुपये प्रति लीटर में मिलेगा। यह बढ़ोतरी दूध खरीद पर हुई वृद्धि के कारण की गई है, जबकि अन्य उत्पादों की कीमतें स्थिर हैं।

नैनीताल जिले में आंचल का स्टैंडर्ड दूध दो रुपये महंगा

हल्द्वानी। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड लालकुआं से जुड़े उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। संघ ने आंचल शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के 500 मिली पैक की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिसके बाद अब यह दूध उपभोक्ताओं को 62 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा, जबकि विक्रेताओं को यह 57.50 रुपये प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार नई दरें लागू हो चुकी हैं। इस मूल्य वृद्धि को लेकर प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय भाकुनी ने बताया कि बीते 15 अप्रैल को दुग्ध उत्पादक पशुपालकों से दूध खरीद की राशि में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद प्रबंधन को उपभोक्ताओं के लिए भी दाम बढ़ाने का यह फैसला लेना पड़ा है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी एक लीटर वाले पैक में दो रुपये का इजाफा किया जा चुका है। हालांकि, राहत की बात यह है कि आंचल शक्ति स्टैंडर्ड मिल्क के अलावा संघ ने अन्य किसी भी दुग्ध उत्पाद के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।