एशियन चैंपियनशिप में टीम इंडिया के जूडो कोच बने लाल कृष्ण बघेल

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

भारतीय जूडो कोच लाल कृष्ण बघेल को 2026 की कैडेट एवं जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके मार्गदर्शन में पांच खिलाड़ी, जिनमें दिव्या सरवैया और सुत्रिश सिंह शामिल हैं, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बघेल वर्तमान में विजयी भारत फाउंडेशन में प्रशिक्षण दे रहे हैं।

एशियन चैंपियनशिप में टीम इंडिया के जूडो कोच बने लाल कृष्ण बघेल

भारतीय जूडो के उभरते हुए कोच लाल कृष्ण बघेल को वर्ष 2026 की कैडेट एवं जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप, जॉर्डन में भारतीय जूडो टीम के कोच की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भारतीय जूडो में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए दी गई है। इस प्रतियोगिता में लाल कृष्ण बघेल के मार्गदर्शन में पिछले कई वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पांच खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें कैडेट एशियन जूडो चैंपियनशिप में दिव्या सरवैया, दिव्या मकवाना, दिशा और खुशबू रजकभाई दरजादा शामिल हैं। वहीं, जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप में स्पर्श सिंह भारत की ओर से चुनौती पेश कर रहे हैं।

वर्तमान में लाल कृष्ण बघेल विजयी भारत फाउंडेशन अहमदाबाद के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में कार्यरत हैं। जहां वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।