गंगा 10 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर ने उड़ाई नींद

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण गंगा का जल स्तर परिवर्तित हो रहा है। सोमवार को जल स्तर में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। खेतों में खड़ी फसलें पानी में समाने का खतरा है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए तैयार है।

गंगा 10 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर ने उड़ाई नींद

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के चलते कारण गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार की सुबह को एक बार फिर जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया। पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश और बिजनौर बैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ब्रजघाट गंगा के जलस्तर में सोमवार को 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें बढ़ोतरी निरंतर जारी है।खादर क्षेत्र के गांव चक लठीरा के प्रधान निरंजन सिंह ने बताया कि जल स्तर इन दिनों उतार चढ़ाव पर रहता है, जिससे खादर क्षेत्र में भू-कटान जारी है, इसलिए खादर में गंगा तट पर जो खेतों में खड़ी फसल गंगा में समा सकती है।

जिससे किसानों को नुकसान होना पड़ सकता है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार की शाम छह बजे सोमवार की शाम तक ब्रजघाट में गंगा जलस्तर 198.17 मीटर(समुद्र तल से) के निशान पर पहुंच गया है। तहसीलदार पवन कुमार ने बताया कि फिलहाल जल स्तर सामान्य है, उसके बावजूद भी टीम को भेजकर ग्रामीणों से संपर्क किया जा रहा है, प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तैयार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।