लालगंज के तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ी
गंडक नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे लालगंज के बलहा बसंता सहित कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बन गया है। जल संसाधन विभाग सतर्क है और घाटों का निरीक्षण कर रहा है। अधिकारी और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके।

गंडक नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से लालगंज के बलहा बसंता सहित अन्य इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी किनारे बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। जल संसाधन विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ जनार्दन सिंह अपनी टीम के साथ लगातार घाटों और तटबंधों का निरीक्षण कर रहे हैं। विभाग की ओर से सभी घाटों को दुरुस्त कराया गया है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। घाटों पर अभियंताओं सहित अन्य अधिकारी, कर्मियों की तैनाती की गई है।
अधिकारियों के साथ 20 से अधिक मजदूर दिन-रात मौके पर ड्यूटी कर रहे हैं और जलस्तर के साथ-साथ तटबंधों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार को गंडक नदी का जलस्तर 9 सेंटीमीटर बढ़ा था, जबकि रविवार को बढ़ोतरी 14 सेंटीमीटर तक पहुंच गई है। एसडीओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग पूरी तरह तैयार है। घाट किनारे रहने वाले लोगों को माइकिंग के जरिए भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। दिलीप कुमार


