रायपुर व मसूरी रेंज में हाथियों की बढ़ती धमक, फसलों को नुकसान

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून के मसूरी वन प्रभाग में हाथियों की आमद तेजी से बढ़ रही है, जिससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। वन विभाग ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई दल गठित किया है और क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहा है। स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी की जा रही है।

रायपुर व मसूरी रेंज में हाथियों की बढ़ती धमक, फसलों को नुकसान

​देहरादून। प्रमुख संवाददाता मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले रायपुर और मसूरी रेंज के रिहायशी व जंगल से सटे इलाकों में इन दिनों हाथियों की आमद तेजी से बढ़ गई है। हाथी कॉरिडोर से गुजरते हुए गजराजों के झुंड सौड़ा सरोली, भोपालपानी, केशरवाला और मालदेवता जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं, जिससे किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।​मामले की गंभीरता को देखते हुए मसूरी वन प्रभाग के उप वन संरक्षक (डीएफओ) डी०पी० बलूनी के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों और क्षेत्रीय स्टाफ की आपात बैठक हुई।

इसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।मानव सुरक्षा सुनिश्चित करने और हाथियों की आबादी वाले क्षेत्रों में रोकथाम के लिए विभाग ने त्वरित कार्रवाई दल (QRT) का गठन किया है। यह टीमें संवेदनशील इलाकों में 24x7 निगरानी और गश्त कर रही हैं। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग मसूरी वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी (एसडीओ) दिनेश प्रसाद नौडियाल और रायपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) हरीश गैरोला द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है।हाथियों को खेतों और बस्तियों में घुसने से रोकने के लिए क्षतिग्रस्त सोलर फेंसिंग की तत्काल मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, वन विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में चौपाल लगाकर स्थानीय ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर रही हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से बचा जा सके और लोग समय रहते सतर्क रहें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरायपुर व मसूरी रेंज में हाथियों की बढ़ती धमक, फसलों को नुकसान