अन्ना मवेशियों में लंपी वायरस के लक्षण, पशुपालक परेशान

हिन्दुस्तान, महोबा
Follow us on Google News
share

पशुओं के टीकाकरण कराने की उठाई मांग संक्रमण फैलने का बढ़ रहा खतरा

अन्ना मवेशियों में लंपी वायरस के लक्षण, पशुपालक परेशान

खरेला, संवाददाता। मवेशियों में लंपी वायरस के लक्षण दिखने से पशुपालक परेशान हो गए है। अन्ना मवेशियों में लोगों ने लंपी वायरस के लक्षण दिखने पर विभागीय अधिकारियों को सूचना देकर टीकाकरण कराने की मांग उठाई है। इस दिनों अन्ना मवेशी किसानों के लिए मुसीबत बने हुए है। सड़कों पर दिन भर अन्ना मवेशियों की चहल कदमी देखने को मिल रही है। लोगों ने इन मवेशियों में लंपी वायरस के लक्षण मिलने का दावा करते हुए विभाग को सूचना दी है। पशु पालकों का कहना है कि अन्ना मवेशियों में लंपी वायरस के लक्षण दिख रहे है। इन मवेशियों को क्वारंटीन कराने की मांग उठाई गई।

समय रहते अगर इन मवेशियों का टीकाकरण न हुआ तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। पशुपालक लंपी वायरस के लक्षण मिलने के बाद परेशान हो गए है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि जांच कराई जाएगी जांच में स्थिति स्पष्ट होगी। पशुओं का टीकाकरण कराने का काम किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअन्ना मवेशियों में लंपी वायरस के लक्षण, पशुपालक परेशान