मलेरिया का मंडल पर डंक, चारों जिले अतिसंवेदनशील

हिन्दुस्तान, बरेली
share

बरेली में बारिश के बाद मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बदायूं में 647, सीतापुर में 636 और बरेली में 409 मरीज सामने आए हैं। शासन ने अतिसंवेदनशील जिलों में निगरानी बढ़ाने और बुखार के मरीजों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

मलेरिया का मंडल पर डंक, चारों जिले अतिसंवेदनशील

बरेली। बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। मलेरिया के लिहाज से प्रदेश के 10 अतिसंवेदनशील जिलों में मंडल के चारों जिले बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं। इसके साथ ही खीरी को भी अतिसंवेदनशील जिलों की सूची में रखा गया है। प्रदेश में अब तक सबसे अधिक 647 मरीज बदायूं में मिले हैं। वहीं सीतापुर में 636 मरीज मिलने के बाद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बरेली में अब तक 409 मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि जिले में मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन बारिश और जगह-जगह जलभराव के कारण मलेरिया का खतरा बरकरार है। शासन ने अतिसंवेदनशील जिलों को निगरानी बढ़ाने और बुखार के मरीजों की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं。

बदायूं में 647, सीतापुर में 636 मरीज

प्रदेश में सबसे ज्यादा मलेरिया मरीज बदायूं में मिले हैं। यहां अब तक 647 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीतापुर में 636 मरीज मिले हैं। इसके अलावा हरदोई में 262, लखनऊ में 256, शाहजहांपुर में 226, पीलीभीत में 110 और खीरी में 100 मरीज सामने आ चुके हैं। आंकड़ों में बरेली भी अतिसंवेदनशील जिलों में शामिल है, जहां अब तक 409 मरीज मिल चुके हैं।

बारिश के बाद बढ़ा मच्छरों का खतरा

बारिश के बाद जलभराव वाले स्थानों पर मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ गई है। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच कराने के साथ ही मच्छरों के लार्वा की पहचान कर उसे नष्ट करने की कार्रवाई पर जोर दिया जा रहा है।

FAQs

✦प्रान्त के कौन से जिले मलेरिया के लिए अतिसंवेदनशील माने जाते हैं?−
बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और खीरी जिले मलेरिया के लिए अतिसंवेदनशील माने जाते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमलेरिया का मंडल पर डंक, चारों जिले अतिसंवेदनशील