जिले में वायरल का प्रकोप, ठीक होने में लग रहे आठ दिन

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़ - जिला अस्पताल में 300 मरीज पहुंच रहे उपचार के लिए - चिकित्स

जिले में वायरल का प्रकोप, ठीक होने में लग रहे आठ दिन

हाथरस, संवाददाता। जिले में वायरल का प्रकोप है। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और बदन दर्द की शिकायत लेकर मरीज चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इन मरीजों को दवा के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं। वायरल ठीक होने में आठ दिन का समय लग रहा है।

बदलते मौसम में वायरल बुखार

बदलते मौसम में जिले में वायरल बुखार प्रकोप बढ़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। कुछ ऐसा ही हाल पैथोलॉजी लैब का भी है। यहां जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। जिल अस्पताल में रोजाना करीब 300 मरीज बुखार के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों में बुखार, खांसी, सर्दी के लक्षण सामने आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ अपनी सेहत का खास खयाल रखने की सलाह दे रहे हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

छींकते और खांसते समय मुंह ढंकने, हाथों की नियमित सफाई करने और संक्रमित व्यक्ति से उचित दूरी बनाएं। वायरल के लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, आराम करने और पौष्टिक भोजन लेने से भी शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने और आवश्यक होने पर मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

वर्जन

अस्पताल में बुखार से पीड़ित करीब 300 मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इन सभी मरीजों को बेहतर उपचार दिए जाने का प्रयास किया जाता है। लोगों को दवा के साथ अपनी सेहत खयाल रखना चाहिए।

- डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस, जिला अस्पताल हाथरस।

प्रश्नोत्तर

✦हाथरस में वायरल बुखार के कितने मरीज रोजाना अस्पताल में आते हैं?−
अस्पताल में बुखार से पीड़ित करीब 300 मरीज रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजिले में वायरल का प्रकोप, ठीक होने में लग रहे आठ दिन