हर वीकेंड जाम का झाम, नहीं स्थायी समाधान

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

पर्यटक वाहनों की भीड़ से दिनभर लोगों ने झेली फजीहत पर्यटक वाहनों की भीड़ से दिनभर लोगों ने झेली फजीहत पर्यटक वाहनों की भीड़ से दिनभर लोगों ने झेली फजी

हर वीकेंड जाम का झाम, नहीं स्थायी समाधान

ऋषिकेश, संवाददाता। वीकेंड पर ऋषिकेश में एक बार फिर पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे बाइपास और मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक बेटपरी हो गया। रविवार को स्लो ट्रैफिक और जाम का सिलसिला सुबह दस बजे से ही शुरू हुआ, जोकि शाम सात बजे तक जारी रहा। सड़कों पर क्षमता से अधिक वाहनों के पहुंचने से ट्रैफिक पुलिस जवान भी यातायात को सुचारू रखने में जद्दोजहद करते दिखे। रविवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक वाहनों से ऋषिकेश का रूख किया। यहां पहुंचने से पहले उन्हें नेपालीफार्म से लेकर श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहे तक नेशनल हाईवे पर जाम का सामना करना पड़ा।

रेंगते हुए वाहन इस पैच से किसी तरह से निकले, तो उन्हें बाइपास पर योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से लेकर इंद्रमणि बड़ोनी चौक तक स्लो ट्रैफिक से दो-चार होना पड़ा। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि क्षमता से अधिक वाहनों के पहुंचने से इस तरह की समस्या पैदा होती है। बावजूद, पुलिसकर्मी यातायात को सुचारू रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।