इंद्र योग, अभिजीत मुहूर्त के महासंयोग में ऋषि पंचमी आज

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

ऋषि पंचमी पर्व आज मनाए जाने वाला है। इस दिन सप्तऋषियों का पूजन और व्रत किया जाएगा। पंचमी तिथि 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे से प्रारंभ होकर 16 सितंबर को सुबह 8:59 बजे तक रहेगी। सर्वोत्तम पूजा का समय सुबह 11:07 से 12:18 बजे के बीच है।

इंद्र योग, अभिजीत मुहूर्त के महासंयोग में ऋषि पंचमी आज

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सनातन धर्म में ज्ञान और ऋषि परंपरा को समर्पित पर्व ऋषि पंचमी आज मंगलवार को मनाई जाएगी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर सप्तऋषियों का पूजन और व्रत किया जाता है।ज्योतिषाचार्य पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार पंचमी तिथि 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी और 16 सितंबर को सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। चूंकि 15 सितंबर को दोपहर के समय पंचमी तिथि विद्यमान है, इसलिए व्रत और पूजन इसी दिन मान्य होगा। ऋषि पंचमी पर सप्तऋषि पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:07 बजे से दोपहर 01:33 बजे तक रहेगा।

इस दिन दोपहर 12:18 बजे तक ऐन्द्र योग रहेगा, जो शुभ कार्यों में सिद्धि देने वाला माना जाता है। इसके बाद वैधृति योग शुरू होगा। दिन का सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 06:00 से 07:41 बजे तक रहेगा। इस दिन सूर्य सिंह राशि में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में और चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेंगे। पूजा के लिए सबसे उत्तम समय 11:07 से 12:18 के बीच है, जब ऐन्द्र योग, अभिजीत मुहूर्त और ऋषि पंचमी पूजा मुहूर्त तीनों का संगम बन रहा है। राहुकाल दोपहर 03:24 से 04:55 बजे तक रहेगा, जिसमें नया कार्य प्रारंभ करने से बचना चाहिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंद्र योग, अभिजीत मुहूर्त के महासंयोग में ऋषि पंचमी आज