कम होना शुरू हुआ रिहन्द का जलस्तर

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

अनपरा में, रिहन्द जलाशय का जलस्तर बारिश बंद होने के बाद गिर रहा है। 2 सितंबर को यह 872.1 फीट था, जो सोमवार को घटकर 871.6 फीट पर पहुंच गया। जल निकासी के लिए गेट खुला है और सिंचाई विभाग जलस्तर को अधिकतम 870 फीट पर बनाए रखने के प्रयास कर रहा है।

कम होना शुरू हुआ रिहन्द का जलस्तर

अनपरा,संवाददाता। रिहन्द जलाशय के कैचमेंट एरिया में बारिश थमने से जलस्तर गिरने लगा है। दो सितम्बर को 872.1 फीट के पार पहुंचा रिहन्द जलाशय का जलस्तर सोमवार को घटकर 871.6 फीट रह गया है। यह हालत तब है जब सोमवार को भी एक गेट को खोलकर पानी डिस्चार्ज जारी है और इसके अतिरिक्त सभी आधा दर्जन इकाइयां फुल लोड पर चलाने से भी अतिरिक्त जलनिकासी टरबाइन से हो रही है। आगामी गर्मियों तक तापीय परियोजनाओं के संचालन के लिए तक काफी महत्वपूर्ण रिहन्द जलाशय का जलस्तर अधिकतम बनाये रखने पर सिंचाई विभाग भी पैनी निगाह रखे हुए है। अधिशासी अभियंता रिहन्द डैम राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जलाशय के इनफ्लो पर लगातार नजर रखी जा रही है।

रिहन्द जलाशय का अधिकतम जलस्तर 870 फीट पर स्थिर रखने का प्रयास है इसलिए 871.5 फीट पहुंचते ही खुला एक गेट भी बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है। मशीनें फुल लोड पर इस दौरान लगातार चलाकर जलस्तर उपर न जाये इसकी कोशिश रहेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकम होना शुरू हुआ रिहन्द का जलस्तर