दिव्यांगों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने उठाई आवाज

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की बैठक में दिव्यांगजनों के अधिकारों और समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन ने आवास योजना, राशन कार्ड और परिवहन सुविधाओं में सुधार की मांग की। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें तनु मिश्रा जिलाध्यक्ष बनीं।

दिव्यांगों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने उठाई आवाज

पीलीभीत। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनकी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार, आर्थिक स्थिति और भविष्य की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में ऐसे कई दिव्यांगजन हैं, जो गंभीर रूप से चलने-फिरने में असमर्थ हैं। ऐसे मामलों में पात्रता के अनुसार दिव्यांगता का पुनर्मूल्यांकन कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाना चाहिए। इसके अलावा गरीब दिव्यांगजनों को आवास योजना का लाभ दिलाने, पात्र दिव्यांगों के राशन कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाने तथा परिवहन निगम की बसों में दिव्यांग यात्रियों के साथ होने वाली समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई गई।

मांग की है कि दिव्यांगजनों के गैस कनेक्शन उनके नाम पर जारी किए जाएं और विद्युत ट्राईसाइकिल की चार्जिंग के लिए प्रत्येक तहसील व विकास भवन में चार्जिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए तनु मिश्रा को जिलाध्यक्ष, अजय प्रकाश पांडेय को जिला प्रभारी, सदर तहसील से राजू मौर्य, बीसलपुर से सरवन कुमार तथा कलीनगर से अरविंद पाण्डेय को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।