रामपुर में धान खरीद पर मौसम का ग्रहण, अब 10 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना

हिन्दुस्तान, रामपुर
share

रामपुर जिले में बारिश के कारण बृहस्पतिवार से प्रस्तावित धान खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकेगी। लगातार बारिश के चलते खरीद को टाल दिया गया है, और अब 10 अक्तूबर से खरीद शुरू होने की संभावना है। जिले में किसानों की चिंता बढ़ी है क्योंकि खेतों में पानी भरा हुआ है।

रामपुर में धान खरीद पर मौसम का ग्रहण, अब 10 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना

रामपुर। जिले में बृहस्पतिवार से प्रस्तावित धान खरीद बारिश के कारण शुरू नहीं हो सकेगी। लगातार तीन दिन हुई बारिश के चलते खरीद प्रक्रिया टाल दी गई है। अब 10 अक्तूबर से धान खरीद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जिले की सभी तहसीलों में किसानों से धान खरीदने के लिए 110 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर खरीद को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद में लगातार तीन दिन हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है। इससे धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण कटाई और धान को केंद्रों तक पहुंचाने में भी परेशानी आ सकती है।

जिले में इस बार करीब 1.26 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल है। धान खरीद शुरू होने के लिए किसानों को अब नई तारीख का इंतजार है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल खरीद के संबंध में कोई नया दिशा-निर्देश नहीं मिला है। शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद खरीद शुरू कराई जाएगी। सभी 110 केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। खरीद शुरू होने के बाद किसानों को इन केंद्रों पर अपनी उपज बेचने की सुविधा मिलेगी। डिप्टी आरएमओ प्रिंस चौधरी के अनुसार धान खरीद के लिए जिले में 110 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी हैं। बारिश के कारण अभी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। फिलहाल शासन से धान खरीद शुरू करने संबंधित निर्देश अभी नहीं मिले हैं। निर्देश मिलते ही केंद्रों पर खरीद शुरू करा दी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरामपुर में धान खरीद पर मौसम का ग्रहण, अब 10 अक्तूबर से शुरू होने की संभावना