सरकारी केंद्रों पर पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही खरीदा जाएगा धान
अमरोहा। खाद्य एवं विपणन विभाग ने धान खरीद की तैयारियों का खाका खींच लिया है।

खाद्य एवं विपणन विभाग ने धान खरीद की तैयारियों का खाका खींच लिया है। जिले में धान खरीद के लिए 14 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। आगामी एक अक्तूबर से जिले में धान खरीदी शुरू होगी। इससे पहले धान खरीद के सभी तैयारियों को मुकम्मल करने के निर्देश संबंधित क्रय केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। गत वर्ष जिले में 17 केंद्रों पर धान खरीद हुई थी। इस बार केंद्रों की संख्या घटा दी गई है। किसानों को सरकारी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में 28 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर धान की खेती की जा रही है। जिले में अभी तक धान की फसल अच्छी चल रही है। अगेती धान की फसल में बालियां निकलने लगी हैं। अक्तूबर के पहले सप्ताह में जिले में धान की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। धान की फसल आने में एक माह का समय शेष रह गया है। जिसके चलते जिले में धान खरीद की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं。
धान खरीद के लिए प्रस्तावित केंद्र
खाद्य एवं विपणन विभाग ने जिले में धान खरीद के लिए इस बार 14 केंद्र प्रस्तावित किए हैं। क्रय एजेंसियों का निर्धारण किया जा रहा है। जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू की जाएगी। पंजीकृत किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों को धान बेचने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
धान खरीद की तैयारियों के दिशा निर्देश
डिप्टी आरएमओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीद की तैयारियों के संबंध में शासन से दिशा निर्देश मिल चुके हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही धान खरीद की तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। धान खरीद के लिए जिले में 14 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।


