धान की बंपर आवक, किसानों को मिल रहे अच्छे भाव
धान की बंपर आवक, किसानों मिल रहे अच्छे भावधान की बंपर आवक, किसानों मिल रहे अच्छे भावधान की बंपर आवक, किसानों मिल रहे अच्छे भावधान की बंपर आवक, किसानों

नगर की कृषि अनाज मंडी में धान की बंपर आवक से इन दिनों रौनक बढ़ गई है। देश की प्रमुख चावल निर्यातक कंपनियों और स्थानीय मिलों द्वारा धान की खरीद किए जाने से किसानों को उनकी उपज के अच्छे भाव मिल रहे हैं। मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं। एशिया में धान की आवक को लेकर प्रसिद्ध हो चुकी मंडी में केआरबीएल, एलटी अरोमा, डीडी समेत कई प्रमुख चावल निर्यातक कंपनियां और स्थानीय मिलें धान की खरीद कर रही हैं। खरीददारों के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं。
धान के भाव
रविवार को मंडी में 1509 धान के भाव कंबाइन से निकले धान का भाव करीब 3300 से 3850 रुपये, जबकि हाथ से झड़े धान का भाव 3800 से 4100 रुपये प्रति कुंतल तक रहा। किसानों के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार एक हजार रुपये प्रति कुंतल तक अधिक भाव मिल रहे हैं। हालत यह है कि सुबह के समय मंडी के बाहर जाम की स्थिति बनी रहती है।
किसानों की राय
नबीनगर निवासी किसान टीटू शर्मा, डबकौरा निवासी धर्मेंद्र शर्मा और टिटौटा निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार धान के भाव पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहतर हैं। मंडी व्यापारियों जयप्रकाश गर्ग, रविंद्र बोली, कृष्णकांत वार्ष्णेय, अतुल गोयल और आकाश कंसल ने बताया कि प्रतिदिन 60-70 हजार से अधिक बोरी धान की आवक हो रही है। प्रभारी मंडी सचिव धीरज कुमार ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले किसानों की सुविधा के लिए कृषक विश्राम गृह, शौचालय, प्रकाश और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था मंडी समिति की ओर से की जा रही है。

