मंडी में 3800 रुपये प्रति कुंतल से ऊपर पहुंचा धान का रेट

हिन्दुस्तान, अमरोहा
Follow us on Google News
share

इस बार धान उत्पादक किसानों की बल्ले-बल्ले है। मंडी में धान का रेट 3800 रुपये प्रति कुंतल से ऊपर चल रहा है। आने वाले दिनों में रेट में और बढ़ोतरी हो सकती है। जिले में 15 अक्तूबर से धान खरीदी शुरू होगी और किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हैं।

मंडी में 3800 रुपये प्रति कुंतल से ऊपर पहुंचा धान का रेट

इस बार धान उत्पादक किसानों की बल्ले-बल्ले रहेगी। धान का रेट मंडी में 3800 रुपये प्रति कुंतल से ऊपर चल रहा है। आने वाले दिनों में रेट में और भी उछाल आ सकता है। अगर धान के रेट में गिरावट नहीं आई तो किसानों को लागत वापस मिल जाएगी। जिले में धान की कटाई और थ्रेसिंग कार्य में तेजी आई है। किसान जल्द से जल्द फसल को समेटने में जुट गए हैं। जिले में धान खरीद के लिए 15 केंद्र खोले गए हैं। इस बार 15 अक्तूबर से जिले में धान खरीदी शुरू होगी। वहीं धान खरीद से मंडी गुलजार है।

जिले में 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर धान की खेती की जा रही है। जिले में इस बार धान की अच्छी पैदावार बताई जा रही है। अक्तूबर से पहले जिले में धान की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य शुरू हो चुका है। इस बार शुरू सीजन से धान का रेट अच्छा चल रहा है। मंडी में बासमती धान का रेट 3800 रुपये प्रति कुंतल से अधिक चल रहा है। किसानों का कहना है कि अगर रेट में गिरावट नहीं आई तो लागत वापस मिल जाएगी। डिप्टी आरएमओ अजय कुमार ने बताया कि इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर 15 अक्तूबर से धान कीखरीद शुरू होगी। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर धान का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार धान खरीद की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंडी में 3800 रुपये प्रति कुंतल से ऊपर पहुंचा धान का रेट